फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकवाग्रस्त पति को छोड़ अपने पूर्व पति के साथ गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लकवाग्रस्त युवक की पत्नी पति को धोखा देकर घर से जेवर व कीमती सामान लेकर अपने पूर्व पति के साथ चली गई। पीड़ित पति ने शनिवार शाम पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद उसने रुदौली कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर इंदौर कमाने चला गया।
इंदौर से आने के कुछ दिन बाद उसे फॉलिज का अटैक पड़ गया, जिससे वह चलने-फिरने से मजबूर हो गया। आर्थिक तंगी के चलते वह इलाज भी नहीं करा पा रहा था। इस पर पत्नी के कहने पर इलाज कराने के लिए उसने सवा दो लाख रुपये में एक बीघा खेत भी बेच दिया। जिसमें से अधिकांश पैसा पत्नी ने इलाज कराने के नाम पर हड़प लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान वह बहाने से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के आभूषण व 12 हजार रुपये का मोबाइल लेकर अपने मायके चली गई। पीड़ित के मुताबिक लगभग एक सप्ताह बाद जब वह पत्नी को विदा कराने उसके घर गया तो ससुरालीजनों ने मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया और कहा कि हमने उसे दूसरे के साथ भेज दिया है। मवई के थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। बताया कि पीड़ित की पत्नी इससे पहले एक और शादी कर चुकी है और वह अपने पहले पति के साथ दोबारा चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें