अयोध्या में निकलने वाली राम बरात रद्द कर दी गई है। वजह है कोरोना। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केशवपुरम से जनकपुर जाने वाली राम बरात रद्द कर दी गई है। यह बरात हर पांच साल में निकलती है। विश्व हिंदू परिषद और धर्म यात्रा महासंघ ने यह फैसला साधु-संतों से विचार करने के बाद लिया है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि हमने इस साल बरात रद्द करने का फैसला किया है। हमने लोगों से आग्रह किया है कि वे घर पर ही दीया जलाएं, मंत्रोच्चार करें और ध्वज आरोहण करें।