फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत-धर्माचार्यों को अक्षत हल्दी भेजकर दिया जा रहा निमंत्रण

विज्ञापन
कारसेवकपुरम में तैयार किया जा रहा रथ। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम-जानकी विवाह बारात यात्रा की तैयारियां तेज हो गईं हैं। बारातियों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। अयोध्या के संत धर्माचार्यों को अक्षत हल्दी देकर निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

21 नवंबर को कारसेवकपुरम से निकलने वाली श्रीराम विवाह बारात यात्रा में शामिल होने के लिए दो सुसज्जित मंदिर नुमा रथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। रथ पर आसीन भगवान के स्वरूप और विग्रह रामभक्तों को आकर्षित करेंगे।
अयोध्या के प्रमुख संत धर्माचार्यों में मणिराम दास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन, संत समिति अध्यक्ष महंत कन्हैया दास, सियाराम किला झुनकीघाट के महंत करुणा निधान शरण, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, बड़ाभक्तमाल के उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास, गोलाघाट के महंत सियाकिशोरी शरण, महंत रामशरण दास, रामायणी राम शंकर दास, महंत अवध बिहारी दास जैसे प्रमुख संतों ने विवाह में शामिल होने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि बाहर से आने वाले बारातियों के आगमन की सूचना पहुंच रही है। सैकड़ों की संख्या में आने वाले बारातियों के आवास व भोजन की व्यवस्था भी कारसेवकपुरम में की गई है।
विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार कारसेवकपुरम में बारात यात्रा को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। यात्रा को प्रस्थान कराने के लिए विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष तथा केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें