फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी के तमाम मंदिरों से गाजे बाजे के साथ निकली राम बरात

विज्ञापन
अयोध्या-रामबरात के दौरान सजा रंगमहल मंदिर।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले सीता-राम विवाहोत्सव के साथ रामनगरी की आस्था सोमवार को फलक पर पहुंची। रामनगरी में बैंड-बाजे, सजे-धजे हाथी, घोड़े व सतरंगी आतिशबाजी से रामविवाह की अलौकिक छटा मनोहारी रही।
विज्ञापन

रामनगरी के मंदिरों से सोमवार को जब राम बरात निकली तो वहां का दृश्य कुछ इसी तरह का रहा। रामायण स्वरूपों से सजी-धजी बरात का दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े। संत-धर्माचार्यों के साथ संत-श्रद्धालु श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे तो बरात में शामिल लोग राम जी की निकली सवारी..., दूलह श्री रघुनाथ बने, दुलही सिय सुंदर मंदिर माही...चारों दुलहा में बड़का कमाल सखियां... जैसे पदों को लयबद्ध कर गाते रहे।
रामभक्तों की शीर्ष पीठ कनक भवन, दशरथ महल बड़ा स्थान, रंगमहल, मणिरामदास जी की छावनी, राम वल्लभाकुंज, जानकी महल, लक्ष्मण किला, हनुमानबाग, रामहर्षणकुंज, विअहुती भवन, रसमोदकुंज समेत कई मंदिरों में विवाहोत्सव से जुड़ी रस्में निभाई गई।
विज्ञापन

कनकभवन में शाम को पट खुलने के साथ भगवान राम के विग्रह पर सज्जित मौर व सीता के विग्रह पर मौरी दर्शनार्थियों को उत्सव की भावधारा से भिगो रही थी। आचार्य पीठ दशरथ महल बड़ास्थान से बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य की अगुवाई में राम बरात राजसी वैभव के अनुरूप निकली। पालकी पर विराजे आराध्य विग्रह, बैंड की धुन, पताकाधारी श्रद्धालुओं की बड़ी पांत और हाथी-घोड़ों से सज्जित बरात त्रेतायुगीन परिदृश्य उपस्थित करती चली।
इसी तरह रामनगरी के अन्य मंदिरों में शाम को बरात व रात में विवाहोत्सव की धूम रही। वहीं रूदौली के श्रीराम विवाह समिति नयागंज की बरात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। मोहल्ला मलिकजादा, रामबाड़ी कटरा, टेढ़ीबाजार, पुराना बाजार में जगह-जगह रामबरात का स्वागत किया गया। बरात में अमेरिका से आए विदेशी भक्तों की मौजूदगी भी आकर्षण बढ़ा रही थी। श्री राम विवाह समिति के संरक्षक शिव राम यज्ञसैनी ने बताया कि बारात नयागंज के सभा मंडप से होकर नगर भ्रमण कर समाप्त हुई।
रंगमहल में राम विवाहोत्सव की रसधार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी डुबकी लगायी। महंत रामशरण दास ने रंगमहल पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया। विवाह की रस्म के साथ देर शाम रंगमहल से मनोहारी राम बरात भी निकली। गुलाब देवी ने बरात में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ नृत्य भी किया।

अयोध्या-रामबरात के दौरान रंगमहल मंदिर में भजन पर थिरकते भक्तगण।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें