फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक

Tue, 26 Jan 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को शहर में जागरुकता रैली निकाली गई। लोगों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की गई। इस दौरान अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। दस मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को 11 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने अफसरों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, बूथ लेबल अधिकारियों व अन्य लोगों को शपथ दिलाई।

विधानसभा क्षेत्र अयोध्या के दस मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। पां बीएलओ को प्रशस्ति पत्र, मिर्जा शहाब शाह, रीडर वाणिज्य विभाग, साकेत महाविद्यालय और तौसीफ अहमद वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी को पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित कराने एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सकुशल संपन्न कराने में विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया। चुनाव में मताधिकार के प्रयोग की अपील की। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोडे़ गए।

जीआईसी से निकली रैली फतेहगंज चौराहा, बजाजा, चौक, रिकाबगंज, जनाना अस्पताल, कसाबबाड़ा होते हुये राजकीय इण्टर कॉलेज में समाप्त हुई। अंत में गुरूनानक महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अफसर, कर्मचारी और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें