फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी की धार्मिक आभा में लीन नजर आईं राज्यपाल

विज्ञापन
अयोध्या के सरयू तट पर आरती व पूजन करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को रामनगरी पहुंची। उनकी यात्रा पूरी तरह से धार्मिक रही। वह रामनगरी की धार्मिक आभा में लीन नजर आईं। वे सुबह 9:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरी। यहां से सीधे रामलला के दरबार पहुंची। रामलला में माथा टेकने के बाद वे पूरी तरह से धार्मिकता में निमग्न नजर आई। इसके बाद उन्होंने कनक भवन, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद सरयू तट जाकर मां सरयू की आरती उतारीं और गुप्तारघाट भी जाकर दर्शन पूजन किया। अपराहन करीब 2:30 बजे वह बनारस के लिए अयोध्या एयरपोर्ट से निकली पड़ी।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दर्शन-पूजन का भाव लेकर सोमवार की सुबह अयोध्या पहुंची। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दरबार में माथा टेका। रामजन्मभूमि के पुजारी से भी आशीर्वाद लिया। रामलला की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर उन्हें एक टक निहारती रहीं। यहां से वे सीधे कनकभवन पहुंची। जहां कनक भवन के अजय छाछरिया द्वारा उन्हें कनक भवन के इतिहास से रूबरू कराया गया। उन्होंने बताया गया कि माता सीता को कैकेयी ने यह भवन मुंह दिखाई में दिया था। बात में राजा विक्रमादित्य ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।
1880 में टीकमगढ़ ओरक्षा नरेश द्वारा मंदिर को भव्यता प्रदान की गई। उन्होंने राज्यपाल को श्रीकनकभवन महिमा नाम की पुस्तक भी भेंट की। राज्यपाल ने उस पुस्तक को उत्सुकता से लेकर अपने पास रखा। यहां से वे हनुमानगढ़ी पहुंची। हनुमानगढ़ी में उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई, पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह पावन सलिला सरयू के तट पहुंची। आंजनेय सेवा संस्थान के संयोजन में आरती घाट पर उन्होंने मां सरयू की आरती उतारी और सरयू जल से आचमन भी किया। घाटों पर कुछ देर बैठकर सरयू की महिमा की कल्पना करती नजर आईं।
विज्ञापन

मॉ सरयू की आरती पूजन के बाद वे गुप्तारघाट पहुंची। जहां घाटों को निहारा, सरयू नदी में आचमन किया और गुप्तारघाट स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे वापस एयरपोर्ट पहुंची और बनारस के लिए रवाना हो गईं। उनकी धार्मिक यात्रा के दौरान रामनगरी कड़ी सुरक्षा घेरे में कैद रही। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
हवाईपट्टी पर हुआ राज्यपाल का स्वागत
सुबह 9:40 बजे राज्यपाल के हवाई पट्टी पहुंचते ही उनका जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार, एडीएम सिटी वैभव शर्मा, एसएसपी आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने बुकें भेंटकर राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें