फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजधानी सेवा की बस दिल्ली रवाना

Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजधानी बस सेवा के तहत अयोध्या को मिली दो नई बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। इसमें से एक बस दोपहर को दो बजे अयोध्या डिपो से दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन में इसमें डिपो से कुल 14 यात्री सवार हुए। जबकि दूसरी बस दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ से राजधानी सेवा की 100 बसों को हरी झंडी दिखाई थी। एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि अयोध्या से दिल्ली तक राजधानी बस का किराया 1085 रुपये प्रति यात्री होगा। सामान्य बसों की अपेक्षा राजधानी सेवा में लगभग 10 फीसदी किराया अधिक लगेगा। बस का ठहराव सिर्फ जिला मुख्यालयों के बस स्टेशन व परिवहन निगम से अनुबंधित ढाबों पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें