खपरैल का मकान गिर जाने एक युवक घायल हो गया।
- फोटो : FAIZABAD
तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परमानंदपुर मजरे चकमोदितपुर में शनिवार को तेज बारिश के दौरान खपरैल का मकान भरभराकर गिर जाने से एक युवक घायल हो गया।
गांव निवासी हीरालाल का कच्ची मिट्टी की दीवार से बना खपरैल का मकान बारिश के दौरान भरभराकर कर गिर गया। जिसमें रखा अनाज, अर्तन, चारपाई सहित गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया।
उस समय पड़ोसी युवक कर्मवीर बरसाती पानी की निकासी के लिये नाली की सफाई कर रहा था। जो मिट्टी के मलबे से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चोटहिल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से तारुन सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूर्व ग्राम प्रधान हृदयराम शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना लेखपाल को दे दी गई है। लेखपाल रामदास ने बताया कि नुकसानी का आकलन कराकर रिपोर्ट भेजने की कार्यवाही की जा रही है।