फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, लुढ़का पारा

विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली परिसर में बरसात के कारण भरा पानी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पिछले कई दिनों से दिन में खिल रही तेज धूप के बीच गुरुवार रात अचानक मौसम बदल गया। देर रात तेज हवा के झोंकों के बीच बारिश शुरू हो गई। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

बारिश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से किसान भी चिंतित नजर आए। असिंचित क्षेत्रों में फसलों को कुछ फायदा जरूर हुआ, लेकिन कुछ फसलों के खराब होने का भय सताने लगा है। अलग-अलग इलाकों में करीब आठ मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार रात एक बार फिर मौसम ने अंगड़ाई ली। बृहस्पतिवार शाम से ही काले बादलों का जमावड़ा हुआ। देर रात बादलों की गड़गड़ाहट के साथ गरज-चमक हुई और भोर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सुबह लोग उठे तो तेज हवा के झोंकों ने सभी को कंपकंपाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

रुक-रुक कर बरसात होती रही। दोपहर तक बीकापुर इलाके में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। महाशिवरात्रि का अवकाश होने की वजह से छोटे बच्चों व नौकरी पेशा लोगों को सहूलियत रही।
श्रद्धालुओं को बारिश में भीगते हुए पूजा-पाठ के लिए घर से निकलना पड़ा। बीच-बीच में बारिश थमती रही, लेकिन इसका खास लाभ नहीं मिल सका। शहर से लेकर देहात तक करीब आठ मिमी. बरसात रिकॉर्ड की गई है। इससे अनेक इलाकों में जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
दूसरी ओर अचानक हुई बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में भी कमी देखी गई। एक दिन में ही अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 23 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। इससे ऊनी कपड़े लगभग अंदर रख चुके लोग फिर से ऊनी वस्त्रों से लिपटे नजर आए।
7.6 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पूर्वी हवाओं से कंपकंपी छूट गई। छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े-बुजुर्ग तक सिर से पैर तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बादलों की वजह से रात का तापमान सामान्य के इर्द-गिर्द 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आर्द्र्र्रता अधिकतम एवं न्यूनतम में सिर्फ दो प्रतिशत का अंतर रहा। अधिकतम आर्र्दता 84 एवं न्यूनतम 82 फीसदी दर्ज की गई। अभी मौसम विभाग ने खास सुधार की आशंका नहीं जताई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें