फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Sat, 27 May 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
शुक्रवार को छाए बादल। 
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ माह में मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है। शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश से चलते अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर गया है। वहीं, बृहस्पतिवार से नौतपा भी शुरू हो चुका है। लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश से नौतपा की ठंडी शुरूआत हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। 29 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। पुरवा हवा के चलने के साथ दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन आया है। शुक्रवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार 32.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें