फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्र की कर्मचारी विरोधी नीतियों व रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के विरुद्ध ‘रेल बचाओ देश बचाओ आंदोलन’ के अंतिम दिन शनिवार को रेल कर्मियों ने काली फीता लगाकर विरोध जताया। वहीं रेल आंदोलन के दौरान शहीद रेलकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर हुआ।
विज्ञापन

फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई विरोध सभा में र्नार्दन रेलवे मेंस यूनियन फैजाबाद शाखा के अध्यक्ष अंजुम मुख्तार खान व मंत्री हीरालाल ने रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का विरोध किया। कहा कि उत्पादन इकाइयों का निगमीकरण, रेल की आउटसोर्सिंग किए जाने का निर्णय वापस लिया जाए। साथ ही रेल मंत्रालय द्वारा 50 प्रतिशत पदों का सरेंडर बंद किया जाए और रिक्त पदों को भरा जाए। इस दौरान वीबी सिंह, रमाकांत यादव, अंबिका प्रसाद मौर्या, हनुमान मिश्रा, इंद्रावती, एसआरआर रिजवी, संजीव कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण पटेल, डीके त्रिपाठी, निरंजन यादव, केके सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें