फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने लिया प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद

Fri, 09 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में राहुल गांधी को तिलक लगाते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुजारी जी.. राहुल जी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दो...। राहुल गांधी ने स्वीकारोक्ति में हाथ फैलाए..। पुजारी ने तिलक लगाया, रामनामी ओढाई, माला पहनाया, प्रसाद दिया..। फिर राहुल की आंखों में देखते हुए बोले, आपके परिवार ने हमेशा साथ दिया.., आप भी राम मंदिर निर्माण पर सोचिए.. हनुमानजी की कृपा बरसेगी..।
विज्ञापन


यह शब्द सुन राहुल मुस्कराते हुए आगे बढ़ गए। यह दृश्य था शुक्रवार सुबह 10 बजे अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी का। जहां देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चौथे दिन पूजन-अर्चन किया।

अवध क्षेत्र में पहुंची किसान यात्रा का अहम पड़ाव अयोध्या था। इसकी शुरुआत फैजाबाद के सर्किट हाउस से निकलकर राहुल गांधी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से की। राहुल के आने से पहले तमाम लोगों से परिसर खाली कराने व बाहर गए संतों को अंदर आने से रोकने को लेकर पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी फूटा।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही राहुल अंदर पहुंचे, उन्हें कांग्रेस नेता महंत पं. गिरीशपति त्रिपाठी सीधे हनुमानजी के चरणों में लेकर गए। पुजारी राजू दास ने राहुल को तिलक लगाया, रामनामी ओढ़ाई, माला पहनाकर प्रसाद में लड्डू-पेड़ा व तुलसी दल सौंपा।

पुजारी राजू दास ने बताया कि राहुल के साथ मौजूद गिरीशपति ने कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दो.. राहुल ने आशीर्वाद के लिए हनुमानजी की याचना की। इस दौरान अन्य साधुओं ने मंत्रोच्चार किया। प्रसाद देने के बाद हमने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद तो हमेशा आपके परिवार पर रहा है, आपकी पार्टी सबसे अधिक सत्ता में रही है।

अब आप भी राम मंदिर पर सोेचिए..। यह शब्द सुन राहुल मुस्कराते हुए गद्दीनशीन महंत रमेशदास से मिले, पांव छुए और प्रसाद ग्रहण किया। राहुल ने कुल पांच मिनट हनुमानगढ़ी में बिताए, फिर बाहर आकर हनुमानगढ़ी सगरियापट्टी के महंत ज्ञानदास से बंद कमरे में चंद पल बातचीत की और आशीर्वाद लेकर वापस सर्किट हाउस रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें