फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध कार्यों से ही गुणवत्तायुक्त बनेगी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज (अयोध्या)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र वाराणसी द्वारा पोषित परियोजनाओं के शोध कार्यों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं वैज्ञानिकों द्वारा अनुसंधान फॉर्म का निरीक्षण भी किया गया। कृषि विज्ञानियों ने कहा कि शोध परियोजनाओं के माध्यम से ही गुणवत्तायुक्त फसलों की पैदावार संभव है।
विज्ञापन

डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त प्रजातियों के बारे में जानकारी देने के लिए नियमित तौर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना चाहिए। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. आलोक सिंह ने संचालित परियोजनाओं की प्रगति के साथ किसानों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें