फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से पकड़ा गया 12 फीट का अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। थाना अंतर्गत ग्राम सभा सराय रघुनाथ में सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

काफी देर तक वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर न पहुंचने और बढ़ती भीड़ को देखकर तत्काल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने को घेरकर बड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को पकड़ने में सफलता पाई।
पीआरवी 0934 के प्रभारी लोकनाथ पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सड़क के किनारे गन्ने के खेत में अजगर दिखा। मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद अजगर को काबू में पा लिया गया।
विज्ञापन

12 फीट के अजगर को बोरी में भरकर देर से पहुंचे वन विभाग के राजाराम यादव दैनिक वेतन कर्मी संतराम प्रजापति और जगराम के सुपुर्द कर दिया गया। जिसे वन विभाग के कर्मचारी जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें