फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू स्नान को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का रेला माघ त्रयोदशी पर्व पर रामनगरी अयोध्या में उमड़ा। हजारों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई। स्नान कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में माथा टेका।
विज्ञापन

स्नान, दर्शन, पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। 24 जनवरी को माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले भक्त अयोध्या पहुंचकर स्नान-दर्शन, पूजन कर रहे हैं।
प्रयागराज स्नान के बाद अयोध्या में सरयू स्नान का महत्व बताया गया है। ऐसे में माघ पूर्णिमा स्नान से पहले सरयू स्नान के लिए भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को माघ त्रयोदशी पर्व पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर पुण्यार्जन किया। सरयू तट पर पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओं की कतार विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए निकल पड़ी।
श्रद्धालु ने सिद्धपीठ नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक, पूजन, अर्चन करने के बाद रामलला, हनुमानगढ़ी व कनकभवन के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान सरयू घाटों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें