फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संतों ने फूंका बिहार के शिक्षामंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर अयोध्या के संतो में उबाल है। शुक्रवार को संतों ने नयाघाट पर शिक्षामंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। एक दिन पहले ही संतों ने अयोध्या कोतवाली में शिक्षामंत्री के विरूद्ध तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन

महंत परशुरामदास ने कहा कि शिक्षामंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर कथावाचक मधुसूदन आचार्य , स्वामी मानस दास, महंत नरसिंह दास, महंत अर्जुनदास समेत अन्य मौजूद रहे।
सस्ती लोकप्रियता के लिए ग्रंथों पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: देवेंद्रप्रसादाचार्य
अयोध्या। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से संतों में नाराजगी है। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ग्रंथों पर अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि जैसी दृष्टि होती है वैसे ही सृष्टि दिखती है। शिक्षा मंत्री को सत्संग करने की जरूरत है, ताकि उन्हें रामचरित मानस के गुणों का पता चल सके। समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें