तारुन। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के आसपास डटे कई प्रदर्शनकारी किसानों की मौत पर तारुन में बुधवार देर शाम माकपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
किसान नेता मायाराम वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने तारुन बाजार में कैंडल मार्च निकाला। मार्च ब्लॉक परिसर में अशोक स्तंभ पर लोगों ने मृत किसानों की आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कैंडल मार्च में मो. इसहाक एडवोकेट, शेर बहादुर शेर, माताबदल, उमाकांत गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।