फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सिख श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, शुरू कर दिया पाठ

विज्ञापन
अयोध्या-टोल टैक्स पर प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
सोहावल। गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाकर पटना से कई दर्जन वाहनों से पंजाब रहे लौट रहे सैकड़ों लोगों ने शनिवार रात टोल लिए जाने पर जमकर हंगामा काटा। नाराज सिखों ने टोल प्लाजा पर इकट्ठा होकर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ शुरू कर दिया। इसके चलते अयोध्या से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों की टोल बूथों पर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम वाहनों का काफिला यहां पहुंचा तो टोल टैक्स को लेकर किचकिच शुरू हो गई। ये लोग टोल नहीं देना चाहते थे। हंगामा करते हुए इन लोगों ने टोल पर इकट्ठा होकर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करना शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटा बूथ पर जाम के बाद टोल प्रबंध तंत्र और सिख धर्म से जुड़े लोग वार्ता के लिए तैयार हुए। रोके गए वाहनों को टोल बूथ से आगे बढ़ाया गया। टोल बूथों से वाहनों के निकलते ही हंगामा कर रहे लोग अपने-अपने वाहनों पर सवार हुए और निकल गए। टोल तंत्र देखता रह गया।
सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने बताया कि रास्ते में उनके वाहनों से किसी टोल पर टैक्स नहीं पड़ा। इस टोल पर ज्यादती कर वसूलने की कोशिश की जा रही थी। टोल के वरिष्ठ प्रबंधक विनय वर्मा ने बताया झांसे में रखकर वाहनों को बिना टैक्स दिए सिख समुदाय के वाहन चले गए। सीसीटीवी में सभी कैद हैं। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें