फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में रविवार को रोडवेज कर्मियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर सभी की है। सभा के माध्यम से रोडवेज का निजीकरण न किए जाने, 15 साल से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज इंपलाइज यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी व प्रांतीय संयुक्त मंत्री प्रमोद शुक्ला ने कहा कि 15-15 वर्षों से रोडवेज में लोग संविदा पर कार्य कर रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी सुधि नहीं है बल्कि रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन निजीकरण का विरोध करने के साथ संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग करता है। क्षेत्रीय मंत्री वीके अवस्थी ने कहा कि फैजाबाद रीजन में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारी समझौते करके उसका निर्वहन नहीं कर रहे हैं। सुल्तानपुर डिपो में अभी तक रेस्ट का काटा गया वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। उन्होंने समझौते को लागू करने व रेस्ट के बकाया वेतन को दिए जाने की मांग की है। धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें