अयोध्या। कन्नौज में धरना दे रहे लेखपालों पर अधिवक्ताओं से मारपीट किए जाने के विरोध में शुक्रवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करके धरना दिया। कहा कि दोषी अधिवक्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
धरने में संघ के नेताओं ने कहा कि कन्नौज में धरना दे रहे लेखपालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त की जाए। इच्छुक लेखपालों को एसडीएम की संस्तुति पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं।
जिलाधिकारी कन्नौज का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार तिवारी और संचालन राम अभिलाख यादव ने किया।