फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को महापंचायत लगाई। कमिश्नर आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े तो कचहरी के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वे लोग यहीं बैठ गए। बाद में प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने पुलिस बल के साथ रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट ने राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान 10 दिन में करने का वादा किया। पुलिस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सीओ ने आश्वासन दिया। कार्यकर्ता तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके नकल देने पर अड़े थे। इसकी नकल मिलने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। खबर लिखने तक एफ आई आर की नकल नहीं मिली थी, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
भाकियू के कार्यकर्ता 25 मई से तिकोनिया पार्क में बेमियादी धरने पर हैं। धरने में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, युवा जिलाध्यक्ष भागीरथ वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, शंकर पाल पांडे, रामप्रताप गुप्ता, राजदेव यादव, राजेश मिश्रा, संतोष वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों किसान शमिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें