फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 18 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साहबगंज क्षेत्र स्थित अंग्रेजी, बीयर व देसी शराब का ठेका एसएसबी स्कूल व बापू बालिका स्कूल के पास खुलने से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार रात सवा आठ बजे अचानक रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कहा कि जबसे यहां दुकानें खुलीं हैं पियक्कड़ों की हरकतों से जीना दूभर हो गया है। उनकी हरकतों से परिवार की बहू-बेटियों को निकलने में डर लगता है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विक्रांत सिंह व कोतवाल एके राय ने ठेके की दुकान व आस-पास खुली चीखने की दुकानों को बंद करा दिया है। 

अप्रैल से यहां महिलाएं दुकान शिफ्ट करने से आक्रोशित हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकीं है, लेकिन दुकान न हटने से गुरुवार की रात आर-पार की संघर्ष करने सड़क पर उतर गईं। रोड जाम कर नारेबाजी व प्रदर्शन से अयोेध्या रोड पर यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन


हालात खराब होते देख आधे घंटे में ही सीओ सिटी व कोतवाल ने मौके पर पहुंच महिलाओं को समझाया। लेकिन महिलाएं दुकान बंद करने की मांग पर अड़ी रहीं। सीओ सिटी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से शराब की ठेका व आस-पास खुलीं शराबियों के चीखना देने वाली दुकानें-ठेले भी बंद करवा दिए गए हैं।
 
ठेका की दुकान हटाने के लिए शुक्रवार को रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में अनीता, काजल कनौजिया, सीता कनौजिया, माधुरी, राघवराम यादव, चंदगीराम, उपेंद्र कुमार, विनय कुमार, संजय कनौजिया शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें