फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडी में शराब दुकान खोलने के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 13 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के झारखंडी मोहल्ले में स्कूल के पास खुल रही नई शराब की दुकान के खिलाफ महिलाएं गुरुवार की रात सड़क पर उतर आई। आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंच पुलिस तथा आबकारी विभाग के अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत करवाया और ठेका वहां न खुलने देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


झारखंडी वार्ड के धनीराम का पुरवा में स्थित गुरुद्वारा और गुरुनानक स्कूल के बीच आबकारी विभाग की शराब का ठेका खोलने के लिए दुुकान बनवाई जा रही है। दो दिनों के बाद गुरुवार की रात क्षेत्र की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन की खबर पर इलकाई रिकाबगंज चौकी प्रभारी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। प्रदर्शनकारी महिलाओं से वार्ता के बाद वहां पर शराब ठेका न खोलने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री रीना द्विवेदी, मीरा वर्मा, ज्योति सिंह, लक्ष्मी, पम्मी दूबे, लता कश्यप, विनीता सोनी, इंद्रावती समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। शुक्रवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि प्रदर्शनकारी महिलाओं की आपत्ति सुनी गई है।
विज्ञापन


यम-कायदे के मुताबिक ही ठेका खुलने दिया जाएगा। महिलाओं को जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें