फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मेला में अतिरिक्त बसें व स्पेशल ट्रेन चलवाने की कोशिश: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गुरुवार को परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेेले की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सभी संबंधित विभाग मेले से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही या उदासीनता न बरते, मेले से संबंधित सभी काम समय से पूरे करें।
विज्ञापन

कहा कि मेले के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रेलवे से स्पेशल ट्रेनें चलाने व रेलवे फाटक पर अच्छी व्यवस्था करने के लिए बातचीत की गई।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र व परिक्रमा क्षेत्र को जोन, सेक्टरवार, माइक्रो सेक्टर में बांटकर स्थलवार पुलिस के अधिकारियों/जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी प्रमुख चौराहों व प्रमुख मार्गों व मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी पांच नवंबर को सुबह 6.05 बजे से प्रारंभ होकर छह नवंबर को प्रात: 7.49 बजे समाप्त होगी। पंचकोसी परिक्रमा/एकादशी सात नवंबर सुबह 9.47 बजे से प्रारंभ होकर आठ नवंबर 2019 को 11.56 बजे समाप्त होगी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 11 नवंबर को शाम 5.34 बजे से शुरू होकर 12 नवंबर को शाम 6.42 बजे समाप्त होगा।
डीएम ने कहा कि सुरक्षा जोन बहुत ही महत्वपूर्ण है उसमें बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कराएं। सभी वाहन निर्धारित पार्किंग एरिया में ही खड़े हों। उन्होनें वाहन परिक्रमा मार्ग से न ले जाकर वैकल्पिक मार्गों से ले जाने के निर्देश दिए। निर्माण निगम, विद्युत विभाग व अन्य विभाग अपने-अपने कार्यों को समय से पूरे करें।
डीएम ने विद्युत विभाग प्रथम व द्वितीय को मेला अवधि में अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, मेला क्षेत्र में ढीले लटके तारों को कसाने और परिक्रमा मार्ग की सभी पोलो की चेकिंग कर ठीक कराने, मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने, कंट्रोल रूम की स्थापना, वाहनों के रेट बोर्ड लगाने सहित अन्य निर्देश दिए। इसके साथ स्वास्थ्य सफाई की व्यवस्था का निर्देश दिया।
बैठक में एसपी सिटी विजय पाल सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ला सहित स्वास्थ्य, नगर निगम, विद्युत, रेलवे, पीडब्लूडीए जल निगम आदि विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें