फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रात भर गुल रही हरिद्वारी बाजार की बिजली

Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार रात एलटी केबल कटने से अयोध्या का हरिद्वारी बाजार पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा। उधर उदया चौराहे पर कटी केबल भी सोमवार शाम तक दुरुस्त नहीं हो पाई थीं। एक अन्य केबल कटने से परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते रविवार रात हरिद्वारी बाजार को बिजली पहुंचाने वाली एलटी लाइन कट गई। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद भी निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पावर कार्पोरेशन को नहीं दी। सोमवार सुबह जब उपभोक्ताओं ने शिकायत शुरू की तब मरम्मत का काम शुरू हो सका। सहायक अभियंता आरबी वर्मा ने बताया कि समय पर सूचना मिल जाती तो रात में ही लाइन ठीक कर दी जाती।
उधर, उदया चौराहे के पास सेतु निगम के कार्य के दौरान रविवार सुबह बिजली की चार अंडरग्राउंड केबल कट गईं थीं। इससे कांशीराम कॉलोनी और मेहताबबाग मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हाे गई। रविवार देर रात तक केबल दुरुस्त नहीं हो सकी तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति तो शुरू कर दी, लेकिन फाल्ट की मरम्मत सोमवार शाम तक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

मेहताबबाग के लोकेश ने बताया कि बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है। कटौती का कोई समय नहीं है। रविवार को 10 बजे से दो बजे तक फीडर चेकिंग के लिए भी सप्लाई बंद रही। ज्ञान प्रकाश का कहना है कि बिजली की अघोषित कटौती से रात-रात लोग सो नहीं पा रहे हैं। जेई आनंद पांडेय ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। आपूर्ति जल्द बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें