फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चूहे की वजह से दो घंटे गुल रही बिजली

Sat, 29 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक चूहे की वजह से शहर की दर्जन भर काॅलोनियों की बिजली शुक्रवार रात दो घंटे गुल रही। अमानीगंज उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने सर्किट में ब्लास्ट हो गया। इससे तीन फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। फॉल्ट दुरुस्त कर दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

रामपथ मरम्मत के कारण अमानीगंज उपकेंद्र में हर घंटे शटडाउन लिया जा रहा है। यह कटौती 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक होने से कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। इस बीच शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक साहबगंज, गुदड़ी बाजार, धारा रोड, चौक, जमुनियाबाग, गुलाबबाड़ी, अवधपुरी कालोनी फेज वन से लेकर थ्री तक, आवास विकास काॅलोनी और आसपास की काॅलोनियों की बिजली अचानक चली गई। आधे घंटे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। उपकेंद्र पहुंचे लोगों को अवर अभियंता अनंत कुमार पांडेय ने बताया कि इनकमिंग फीडर में चूहा घुस जाने से सर्किट में ब्लास्ट हो गया था। इनकमिंग फीडर की सफाई करके दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें