अयोध्या में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : FAIZABAD
गोसाईगंज। नगर की ध्वस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था व लो-वोल्टेज के खिलाफ नगरवासियों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज लोग रामबली नेशनल इंटर कॉलेज से एकत्र होकर लोग तेलियागढ़ चौराहे पर पहुंचे और अयोध्या-अंबेडकरनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जुलूस निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।
समाजसेवी हनुमान सोनी, पूर्व सपा नेता वैस अंसारी, सभासद सर्वेश कुमार मोनू, सुदीप मोदनवाल, ध्रुव भोजवाल, करुणाकर वर्मा, कल्लू अशोक चौरसिया, कुरैशी आदि ने आरोप लगाया है कि नगर को 24 घंटे में महज 18 घंटे बिजली आपूर्ति घोषित की है लेकिन विभाग निर्धारित शेडयूल का भी पालन नहीं कर रहा है।
सिर्फ सप्लाई सिर्फ 6 से 7 घंटे की जा रही है। वह भी लो-वोल्टेज के चलते बिजली रहना या न रहना बराबर है। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि घोषित 18 घंटे की पूरी आपूर्ति की जाय।
धरने की बात सुनकर मौके पर लोगों से गोसाईगंज कोतवाली के थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडे ने शांतिपूर्वक ढंग से धरना करने की बात कही। साथ ही बिजली व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ तथा नायब तहसीलदार सदर ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति में सुधार होने का आश्वासन दिया है। आक्रोशित लोगों की एक मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया है।