शाहगंज। ब्लॉक हरिंग्टनगंज ग्राम सभा मुकीमपुर पहाड़पुर अंतर्गत सरसों पुर संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से 6 खंभे टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विद्युत उपकेंद्र बीकापुर जेई दिलीप कन्नौजिया ने बताया हाईटेंशन लाइन पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे छह खंभे टूटकर गिए गए। तार टूटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विद्युत आपूर्ति न होने से सबसे अधिक समस्या बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हो रही है। जन सेवा केंद्र पर कंप्यूटर से होने वाले सारे काम बाधित हैं। कोछा फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति 48 घंटे से बहाल नहीं हो पाई है।
अवर अभियंता ने बताया कि विद्युत सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बरसात के मौसम में खराबी को ढूंढने में समय लग रहा है।