फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पूड़ी-छोले के ठेलों को पलटा

Sun, 21 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की पटरी से दूर ठेलों पर पूड़ी-सब्जी, चावल-छोला की दुकान लगाये निशक्त और एक गरीब पर पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी। रिकाबगंज चौकी के संवेदनहीन प्रभारी ने चीता मोबाइल के दो सिपाहियों के साथ पहुंचकर ठेलों को सड़क पर पलट दिया। खाने का सारा सामान सड़क पर गिरकर खराब हो गया।
विज्ञापन


इससे नाराज व्यापारियोें ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी तिराहे के पास केनरा बैंक के सामने निशक्त दुर्गेश और विश्राम ठेला लगाते हैं। बीते दिनों डीएम के नेतृत्व में चले अभियान में भी इन्हें नहीं हटाया गया था।

रविवार सुबह 10 बजे के करीब चौकी प्रभारी रिकाबगंज पतिराम चीता मोबाइल के दो सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंच गये। ठेला मालिकों को अतिक्रमण के नाम पर फटकारते हुए अपशब्द कहे और ठेलों को सड़क पर पलट दिया। हजारों रुपये की तैयार पूड़ी-सब्जी, चावल-छोला आदि खाद्य सामग्री सड़क पर बिखरकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


पुलिसिया तांडव की सूचना पर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील जायसवाल व्यापारियोें कमल कौशल, विश्व प्रकाश रूपन, शैलेंद्र सोनी रामू, सुजीत जायसवाल आदि के साथ मौके पर पहुंच गये। उनकी भी चौकी इंचार्ज से तीखी बहस हुई।

नाराज व्यापार मंडल के लोगों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी तो व्यापारियों का आक्रोश और भड़क गया। इस बीच पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर और सिटी मैजिस्ट्रेट ने किसी तरह मामले को शांत कराया। उन्होंने गरीबों को वहीं ठेला लगाने को कहा। नुकसान की भरपायी करने की बात भी कही। व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें