कार का शीशा तोड़कर बच्ची निकाला बाहर
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद पुलिस लाइन तिराहा के पास एक बच्ची के कार में फंसे होने की सूचना मिली। इस पर रकाबगंज चौकी इंचार्ज अमित कुमार तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कार शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाल लिया।
बताया गया कि बच्ची एक घंटे से कार के अंदर फंसी रही। चौकी इंचार्ज अमित कुमार द्वारा बच्ची को बचाने के प्रयास के दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए।