फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बम बिछाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जंगली जानवरों के शिकार हेतु सुतली बम बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 14 सुतली बम व इसे बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद हुई है। मालूम हो कि बुधवार को पूरा बाजार के दतौली गांव में खेतों में चरते समय एक सांड़ ने बम को चबा लिया था, जिससे हुए तेज धमाके में सांड़ का जबड़ा उड़ गया था। घटना की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महाराजगंज जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ अराजकतत्व जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खेतों के आसपास सुतली बम पर आटा लगाकर बिछा देते थे। इन अराजकतत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा रखा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सत्यनाम व भोला निवासी दतौली थाना महराजगंज को सुतली बम बनाते गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 14 सुतली बम, 160 ग्राम लोहे की छर्री व 75 ग्राम पत्थर की गिट्टी बरामद किया गया। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें