फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने वाली पोंजी कंपनी का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पोंजी कंपनी का मालिक - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। निवेशकों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर फ्रॉड करने वाले एक पोंजी कंपनी के सरगना रंजीत मौर्या को कोतवाली नगर व एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फैजाबाद निवासी अमित श्रीवास्तव ने 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि थाना इनायतनगर के कुचेरा बाजार निवासी रंजीत मौर्या थाना कैंट के मऊशिवाला में एसएसजी नाम से एक कंपनी चलाता था। वह निवेशकों को धन निवेश करने पर दोगुना देने का लालच देता था। उसके झांसे में आकर फैजाबाद निवासी अमित श्रीवास्तव ने उसकी कंपनी में 6 लाख रुपये का निवेश किया था।
काफी दिन बीत जाने पर पैसा दोगुना न होने पर उसने अपने पैसे की वापसी के लिए रंजीत पर दबाव डाला तो उसने पहले ब्लैंक चेक देकर टरकाया। बाद में वह कंपनी बंद कर भाग गया। पीड़ित अमित ने उसके खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

वहीं रंजीत के फरार होने के बाद अन्य कई निवेशकों ने करीब 40 लाख रुपये जमा करने की बात कहते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। मामले की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व एसओजी प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें