फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु वध के आरोप में एक गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। थाना मवई पुलिस ने गुरुवार शाम प्रतिबंधित पशु वध की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पशु खाल बरामद हुई हैं। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मवई चंद्रभान यादव ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि ग्राम मदारपुर मजरे रसूलपुर नेवादा में छोटेलाल के बाग में चोरी छिपे प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी कर मौके से ग्राम मदारपुर निवासी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से प्रतिबंधित पशु की खाल बरामद हुई है। वहीं मौके से उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन कर दिया गया है। बताया कि कि आरोपी तौफीक का गोवध निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें