फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दिलाई शपथ

विज्ञापन
नगर कोतवाली में बच्चों को शपथ दिलाते सीओ सिटी अरविंद चौरसिया। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कम्युनिटी पुलिसिंग को परवान चढ़ाने के लिए नगर कोतवाली में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को अपराध और असामाजिकता का प्रतिकार करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

आम जनमानस व समाज के विभिन्न वर्गों से समन्वय हासिल करने तथा अपराध नियंत्रण में जनमानस और विभिन्न वर्गों की सहभागिता हासिल करने के लिए पुलिस की ओर से कम्युनिटी पुलिसिंग की शुरुआत की गई है।
कम्युनिटी पुलिसिंग की बारीकियां समझाने के लिए नगर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार चौरसिया ने कार्यशाला कराई।
कार्यशाला में कानून व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे से किए जाने वाले सभी कार्यों लिखा पढ़ी, गस्त निगरानी, मुकदमा पंजीकरण, फरियादियों के शिकायतों की सुनवाई, रजिस्टर मेंटेनेंस व अन्य कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बालिकाओं को समझाया गया कि छेड़छाड़, हमला अथवा अपराध होने पर प्रारंभिक तौर पर क्या एक्शन लिया जाए। ऐसा कुछ होने पर पहले किसको खबर दी जाए और कैसे पुलिस से सूचना देकर फौरी मदद हासिल की जाए।
अगर कोई फोन अथवा सोशल मीडिया पर अभद्रता कर रहा है, तो उसके खिलाफ कैसे साक्ष्य संकलन किया जाए। सीओ सिटी ने बताया कि समय-समय पर पुलिस महकमे की ओर से समन्वय और संवाद के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर उनको कम्युनिटी पुलिसिंग से जोड़ा जाता है। थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस की ओर से एस-10 और शांति कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें