फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ''सबके राम, सबमें राम'' का संदेश देंगे पीएम मोदी

Sun, 03 Dec 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह न भूतो न भविष्यति... की तर्ज पर आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ करोड़ों रामभक्तों का सपना पूरा होगा। बल्कि कई ऐसे संदेश भी निकलेंगे जो सदियाें तक याद किए जाते रहेंगे। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी रामलला को नए मंदिर में विराजित करेंगे। वे दक्षिण दिशा से रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश कर उत्तर स्थित राममंदिर में कदम रखेंगे। इसके पीछे उत्तर व दक्षिण के बीच संबंध को प्रगाढ़ करने का संदेश छुपा होगा। यही नहीं, पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिये सबमें राम, सबके राम... का भी संदेश प्रसारित करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जन-जन के राम की भी झलक दिखेगी। पीएम मोदी का रामजन्मभूमि परिसर में दक्षिण दिशा से प्रवेश करने के पीछे जो संदेश होगा, वह यह है कि श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के दौरान जब अयोध्या लौटे तो उनकी यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर ही रही। रामनगरी उत्तर दिशा में स्थित है। इसकी पुष्टि रामचरित मानस के श्लोक उत्तरदिसि सरयू बहि पावन... से भी होती है। अपनी वनयात्रा के दौरान श्रीराम ने जटायु का उद्धार किया। माता शबरी के जूठे बेर खाए। निषादराज व केवट को भी गले लगाया। पीएम मोदी भी जब रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे तो सबसे पहले जटायु मंदिर जाएंगे। पक्षीराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, पीएम समारेाह के एक दिन पहले ही यानी 21 की शाम को ही अयोध्या आ जाएंगे। 22 की सुबह सरयू में स्नान कर केवट समाज से भी मिल सकते हैं।
विहिप के शरद शर्मा कहते हैं कि जन-जन के राम की अवधारणा को ही साकार करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गिरिवासी, वनवासी, आदिवासी परंपरा के लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। रामजन्मभूमि परिसर में भी सबके राम की झलक दिखेगी। परिसर में निषादराज, माता शबरी, जटायु, महर्षि वाल्मीकि आदि का मंदिर प्रस्तावित है, जो समरसता का संदेश देता नजर आएगा।
विज्ञापन


अयोध्या को सौगात भी दे सकते हैं पीएम
रामलला नए घर में विराजने जा रहे हैं, इस उत्सव को रामराज्याभिषेक की तर्ज पर मनाने की तैयारी है। ऐसे में जब पांच सौ साल बाद रामलला का गृह प्रवेश होगा तो सौगातों की बारिश संभव है। माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक घड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या को कोई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण पीएम मोदी की ओर से किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें