फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Ayodhya: अयोध्यावासियों के पास मोदी को 'रिटर्न गिफ्ट' देने का अवसर, PM के आह्वान पर हम सभी बनें सहभागी

Sun, 31 Dec 2023 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्यावासियों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'रिटर्न गिफ्ट' देने का अवसर है। उन्होंने भारत के सभी मंदिरों व तीर्थ स्थलों में 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। ऐसे में प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी सहभागी बनें। अमर उजाला को अयोध्या को स्वच्छ बनाने के सुझाव बताएं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को रामनगरी को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दिलाया है। शनिवार को यहां रैली में मोदी ने कहा कि अयोध्या के लोगों को देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के लिए तैयार रहना है। 
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने भारत के सभी मंदिरों व तीर्थ स्थलों में 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। यहां के निवासियों के लिए यह पीएम को रिटर्न गिफ्ट देने का सुनहरा अवसर है।

22 जनवरी को जब वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दोबारा अयोध्या आएं तो उनकी सोच के अनुरूप नगरी देखने को मिले। अमर उजाला पीएम के आह्वान में सहभागी बनेगा। आप भी अपने सुझाव देकर इसमें भागीदारी निभा सकते हैं। 
विज्ञापन


अयोध्या को किस तरह सबसे स्वच्छ और सुंदर नगरी बनाया जा सकता है, इसके लिए अपने विचारों से हमें 8392946279 पर व्हाटसएप करके अवगत कराएं।

बेअसर रही कड़ाके की सर्दी, लबों पर सिर्फ मोदी-मोदी

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लोगों में ऐसा जोश था कि कड़ाके की सर्दी भी बेअसर रही। पीएम की एक झलक पाने के लिए समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही पीएम के मंच पर पहुंचने की घोषणा हुई पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

 

शनिवार सुबह से ही समर्थकों का जत्था सुल्तानपुर हाईवे पर पहुंचने लगा। लोग काफी दूर से पैदल ही सभा स्थल तक पहुंचे। बच्चों को गोद में लिए महिलाएं परिवार के बुजुर्गों के साथ पांडाल में पहुंचीं। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए घंटों बैठी रहीं। पंडाल फुल होने पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोक दिया तो समर्थक बाहर खड़े होकर नारे लगाते रहे। मोदी के जाने के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और काफी देर तक जाम लगा रहा।

 

उत्साहित रहे बच्चे, बूढ़े व युवा
प्रधानमंत्री को देखने के लिए सुबह से बच्चे, बूढ़े, युवा व महिलाएं उत्साहित दिखे। मंच के बगल से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तिगीतों पर महिलाएं भी रामधुन में लीन होकर झूमती दिखीं। बच्चे व युवा मोदी के मुखौटे लगाकर उत्साह से लबरेज दिखे। महिलाएं व बुजुर्ग हाथ में मोदी के चित्र की तख्तियां लेकर जोशीले नारे लगाते रहे।

 

आकर्षण का केंद्र रहे हनुमान वेशधारी श्रवण
हाथ में गदा, सिर पर नमो-नमो की टोपी, पेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर व सिर पर सिंदूर का लेप लगाए हनुमान वेशधारी श्रवण शाह आकर्षण का केंद्र रहे। बिहार के बेगूसराय से आए श्रवण ने बताया कि वह निबंधन कार्यालय में कातिब (लिखा-पढ़ी) का कार्य करते हैं। वह प्रधानमंत्री की 127वीं रैली में शामिल होने आए हैं। उनका कहना है कि पीएम भगवान राम के तरह कार्य करते हैं। सबका साथ-सबका विकास के नारे को लेकर वह हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते हैं।

 

महिलाएं बोलीं- मोदी ने जो कहा था, कर दिखाया
सभा में महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी रही। सुल्तानपुर से आईं बबिता तिवारी व कविता अग्रवाल ने कहा कि मोदी जैसा राजनेता कोई नहीं है। उन्होंने अयोध्या को सजा-संवारकर ऐतिहासिक कार्य किया है। श्रीराम लला ऐसे विराजमान होंगे, किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने जो कहा था, कर दिखाया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हम लोग अपने घर व आसपास के मंदिरों को सजाकर दिवाली मनाएंगे।

 

बुजुर्गों ने कहा- युग पुरुष हैं मोदी
बाराबंकी से आए बुजुर्ग सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी जी युग पुरुष हैं। वह सतयुगी वातावरण ला रहे हैं। वह आज के महामानव हैं, जो पृथ्वी पर युग परिवर्तन के लिए भेजे गए हैं। बैजनाथ रावत ने कहा कि मोदी नई चेतना ला रहे हैं। आज उन्हीं की बदौलत भारत बुलंदियों को छू रहा है। सिद्धौर के कमलेश चंद्र ने कहा कि अयोध्या ही नहीं, पूरा भारत रामराज्य की ओर अग्रसर है।

 

कामकाज छोड़ मोदी को सुनने आए
सभा स्थल के बाहर सलोनी मिश्रा, रोशनी व लवली सेल्फी लेते हुए उत्साहित नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह सभी सुल्तानपुर रोड पर स्थित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर नौकरी करती हैं। अभी तक मोदी को टीवी पर ही देखा था, आज नजदीक से देखने के लिए वह कामकाज छोड़कर चली आईं।

 
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ
सभा स्थल पर प्रधानमंत्री के आगमन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति हुई। लोकगायक विवेक पांडेय, दिव्या मौर्या, राजन तिवारी आदि की प्रस्तुतियों से लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। बीकापुर के एक स्कूल से आई 10वीं की छात्रा ममता यादव, पारुल सिंह, सौम्या यादव, अर्पणा ने कार्यक्रम की सराहना की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें