फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.30 बजे पहुंचेंगे मोदी, रामलला व हनुमानगढ़ी का करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख पांच अगस्त तय है और भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति अब लगभग समाप्त हो गई है। पीएम मोदी पांच अगस्त को 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे इसके बाद हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन भी करेगें। भूमि पूजन के कार्यक्रम में साधु-संतों समेत कुल 200 मेहमान शामिल होंगे। उधर, अयोध्या को सजाने-संवारने का काम सोमवार को और तेज हो गया। मुख्य मार्ग के भवनों को एक रंग में रंगने की तैयारी है।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि मोदी जी का कार्यक्रम तय है। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोदी पांच अगस्त की सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेगें। पीएम मोदी का हैलिकॉप्टर साकेत महाविद्यालय उतरेगा। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला राम जन्म भूमि के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि भूमि पूजन का कार्यक्रम सिर्फ दो घंटे का होगा। इस दौरान पीएम मोदी सिर्फ दो जगह हनुमानगढ़ी और रामजन्म भूमि जाएंगे। हालांकि ये तय नहीं है कि पीएम मोदी सबसे पहले कहां जाएंगे। पीएम मोदी के इस दो घंटे के कार्यक्रम में से एक घंटा उनका भाषण होगा। इसके मददेनजर अयोध्या में जगह जगह स्क्रीन भी लगाई जाएंगे और अयोध्या से फैजाबाद तक लाउडस्पीकर भी लगाए जाएंगे।
राममंदिर ट्रस्ट भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची तैयार सोमवार को पीएमओ कार्यालय भेज दिया गया है। पीएमओ कार्यालय सूची पर अंतिम मुहर लगाएगा और तय करेगा कि कार्यक्रम में कितने लोग शामिल होगें। वहां से अतिथियों के पास आने के बाद उसे ट्रथस्ट महासबिचव निमत्रंण पत्र के साथ संबंधित अतिथि को भेजेंगे। कोरोना में सरकार का जो निर्देश है उसी के अनुसार संख्या होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से उनके आश्रम पर मुलाकात कर सूची को फाइनल किया है।
विज्ञापन

जिन दो सौ महमानों को बुलाया गया है, उनमें से पचास साधु संत, पचास अधिकारी और पचास लोग विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और न्यास के होंगे। भूमि पूजन के कार्यक्रम में देश के पचास गणमान्य लोगों को भी शामिल होने का न्योता भेजा गया है। गणमान्य लोगों में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरसंघ चालक मोहन भागवत, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार और साध्वी ऋतंभरा शामिल होंगी। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कोरोना से बचने के प्रोटोकॉल्स को फॉलो करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें