फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें दिन 1119 ने लगाई दौड़, 984 हुए सफल

Thu, 28 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
सिपाही भर्ती दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे चरण में भर्ती के छठवें दिन गुरुवार को 1119 पुरुष अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई और 984 को सफल घोषित किया गया। शुक्रवार को भी 14 सौ अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा गया है।    
विज्ञापन


सिपाही पद पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से फैजाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी व अमेठी के महिला अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई थी। हालांकि  शुक्रवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा का दूसरा चरण शुरू होने के बाद क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया गया।

पुरुष वर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के आवेदकों को दौड़ के लिए फैजाबाद पुलिस लाइन केंद्र आवंटित किया जा रहा है। दूसरे चरण की भर्ती के के छठवेें दिन गुरुवार को पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि भर्ती बोर्ड का काम देख रही टीम के समक्ष इनमें से एक हजार 119 अभ्यर्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई। जिनको दो-दो सौ के टीम में कई चरणों में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर लंबी दौड़ के लिए ट्रैक पर उतारा गया। दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थियों में 984 को सफल घोषित किया गया और 135 को असफल घोषित किया गया।   

भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने गुरुवार को बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के 14 सौ पुरुष अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। जिसमें से 1119 पुरुष अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया, जिनमें से 984 को सफल घोषित किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें