फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म एक की 180 मीटर बढ़ेगी लंबाई

Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के बाहर खड़े एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बहुत जल्द इजाफा होने वाला है। एक से डेढ़ माह बाद प्लेटफार्म नंबर एक को 180 मीटर और लंबा बनाकर (कुल 580 मीटर) 26 कोच वाली ट्रेनों को रुकने के लिए बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्लेटफार्म एक के शेड की लंबाई और बढ़ाकर इसे लखनऊ रेलवे स्टेशन के मॉडल जैसा बनाया जाएगा। इन दोनों कामों पर 129 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि आरआरआई भवन का निर्माण भी इन दिनों चल रहा है। प्लेटफार्म एक 16 डिब्बों वाला होने से बुजुर्गों, महिलाओं और निशक्तों को ट्रेन पर चढ़ने-उतरने में काफी परेशानी होती है। प्लेटफार्म एक के विस्तार में बाधक यात्रा साइडिंग को ओल्ड वाशिंग लाइन ले जाने की उम्मीदें हैं।

अयोध्या व फैजाबाद स्टेशनों की सरकुलेटिंग एरिया में भवनों की मरम्मत-सुधार, टाइल्सदार नये प्रसाधन, यात्रियों को बैठने के लिए बेंच बनेंगी। मार्ग का चौड़ीकरण होगा, एरिया पेवर ब्लॉक होगी, स्टेशन का सुंदरीकरण होगा और पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्य पर 173 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो का उच्चीकरण होगा। इसकी फर्श पक्की होगी तथा चारदीवारी बनेगी। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इन सभी कार्यों को शुरू कराने की कवायद में जुटा हुआ है। इस कार्य पर 98 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर भी कुछ महीने पहले हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें