फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बनने लगा लग्जरी क्रूज इसी वर्ष उतारने की योजना

Sun, 12 Feb 2023 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गुप्तारघाट में क्रूज के निर्माण को लेकर बन रहा शेड व फाउंडेशन।   -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में आने वाले पर्यटक दीपोत्सव से पहले लग्जरी क्रूज का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके जरिए पर्यटक गुप्तारघाट से नयाघाट तक आठ किमी के अध्यात्मिक सफर का आनंद उठाएंगे। इस सफर में उन्हें श्रीराम की गाथा व रामनगरी की पौराणिकता जानने का भी अवसर मिलेगा। लग्जरी क्रूज में डिजिटल स्क्रीन पर रामकथा दिखाई जाएगी। क्रूज निर्माण के लिए गुप्तारघाट पर कवर्ड शेड व फाउंडेशन बनाने का काम चल रहा है। गुप्तारघाट में कवर्ड शेड बनते ही केरल के इंजीनियर यहां आ जाएंगें और अगले माह से लग्जरी क्रूज का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसी साल से क्रूज संचालन शुरू करने की तैयारी है। क्रूज निर्माण में छह से सात माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

दीपोत्सव 2023 से पहले क्रूज का संचालन शुरू हो जाए ऐसी तैयारी हो रही है। क्रूज का निर्माण केरल की नवाल्ट आशियन इलेक्ट्रीफाइड कंपनी करेगी। संचालन अलकनंदा क्रूज लाइंस कोलकाता करेगी। क्रूज निर्माण नौ करोड़ की लागत से होगा।
क्रूज के अंदरूनी भाग और बोर्डिंग प्वॉइंट, रामचरितमानस की थीम पर आधारित होंगे। यात्रा के दौरान गोस्वामी तुलसीदास के रामचरित मानस पर आधारित विशेष रूप से बनाई गई वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी। जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की कथा होगी। रामायण के विभिन्न प्रसंगों से प्रेरित कई गतिविधियां और सेल्फी प्वॉइंट होंगे। यात्रा के बाद सरयू आरती होगी, जिसमें प्रत्येक यात्री सक्रिय रूप से भाग ले सकेगा।
विज्ञापन


इनसेट
जैव शौचालय व हाइब्रिड इंजन प्रणाली से होगा लैस
क्रूज में वैश्विक स्तर के अनुरूप आवश्यक संरक्षा और सुरक्षा सुविधाओं के साथ-साथ लग्जरी और आराम की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। पर्यटकों के आराम के लिए, क्रूज रसोई और पेंट्री सुविधाओं से सुसज्जित होगा। पूरी तरह से वातानुकूलित क्रूज में घाटों की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए कांच की बड़ी खिड़कियां होगी। क्रूज में पर्यावरण पर शून्य प्रभाव के लिए जैव शौचालय और हाइब्रिड इंजन प्रणाली रहेगी। पर्यटकों को एक से डेढ़ घंटे की अवधि के रामचरितमानस टूर पर ले जाया जाएगा।


अगले माह से शुरू हो जाएगा निर्माण
क्रूज निर्माण के लिए गुप्तारघाट के महाराणा प्रताप पार्क के पास फाउंडेशन व कवर्ड शेड का निर्माण चल रहा है। यह काम फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा। मार्च माह में केरल से इंजीनियर आ जाएंगे। यहीं पर क्रूज के पार्ट को असेंबल किया जाएगा। इसी साल दीपोत्सव से पहले क्रूज संचालन शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

-विकास मालवीय, निदेशक, अलकनंदा क्रूज लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें