फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 गांवों में 87.99 करोड़ से बिछेगी पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 140 गांवों में पाइप लाइन, ट्यूबवेल व ओवर हेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

जल निगम ने प्रथम चरण मेें 28 गांवों का चयन करके डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया है। पूरी योजना में 87.99 करोड़ रुपये के आसपास खर्च आएगा। स्वीकृति व बजट आवंटन के बाद कार्य शुरू होगा।
प्रदेश में ग्रामीणों का स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की गई है। लक्ष्य है कि आगामी वर्षों में सभी गांवों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगे। इसके लिए अयोध्या जनपद को भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन

खासतौर से उन गांवों को चयनित किया गया है जहां के लोगों को आसानी से स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाता है। इसके लिए आधार यह है कि अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में पहले योजना का विस्तार किया जाना है।
इसके लिए जिले स्तर पर जनपद के 140 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों मेें पाइप लाइन, ट्यूबवेल व ओवर हेड टैंक बनाए जाने हैं। प्रथम चरण में जनपद के अनुसूचित जाति बाहुल्य 28 गांवों का चयन कर डीपीआर तैयार किया गया है। स्वीकृति व बजट आंवटन के लिए शासन को भेजा जा रहा है।
प्रथम चरण में इन गांवों में विस्तार लेगी योजना
गांव का नाम लागत लाख में
गोपालपुर 273.77
खिरौनी 215.46
भीखी सराय 201.28
अजरौली 596.96
सुरवारी 311.05
बिछिया 250.25
गौरा ब्रहमनान 225.14
बोहारानपुर 461.34
मोहतमिपुर 538.91
बेरा 224.12
अरथर 828.90
बालीपुर 241.61
रायपुर 490.23
नैपुर 434.40
कंडैला 401.18
नंदौली 234.54
बसवार खुर्द 227.74
नेवाजपुर 214.36
चिखरी 234.10
जलालपुर भग्गू 254.43
राजपुरा 326.04
बालापुर 183.50
रामपुर गरंट 219.40
पिरखौली 685.64
रामपुर गौहनिया 242.35
होलूपुर व करौंदी 253.33
जल शक्ति मिशन के तहत जनपद के 140 गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। प्रथम चरण में 28 गांवों का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। योजना के स्वीकृत व बजट आवंटन पर कार्य शुरू होगा।- एसएचआर रिजवी, सहायक अभियंता जल निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें