अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव के पास गुरुवार रात को एक खड़े ट्रक में अनियंत्रित पिकअप पीछे से जा घुसी।
हादसे में पिकअप चालक चमन सिंह (50) पुत्र सोन सिंह निवासी लाख गांव थाना व जिला शामली गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मवई भेजवाया।
जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसआई सुधाकर यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।