फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फूल बंगला विराजे अवध रसिया...

Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए स्वर्गद्वार स्थित प्राचीन पीठ बावन मंदिर में रविवार को फूल बंगला झांकी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। फूलों से सजे अपने आराध्य का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।
विज्ञापन

फूलबंग्ला में विराजे वैदेही वल्लभ सरकार के युगल विग्रह के प्रति आस्था अर्पित करने को संतों-महंतों, भक्तों में होड़ सी रही। महोत्सव के संयोजक पीठ के महंत वैदेहीबल्लभ शरण की देखरेख में आरकेट, गेंदा, बेला, रजनीगंधा, गुलाब सहित दर्जनों प्रकार के फूलों से सजी झांकी व युगल विग्रह के सम्मुख सजी सांस्कृतिक संध्या भक्तों को मंत्रमुग्ध करती रही। स्थापित गायकों ने भक्तिभाव पूर्वक अलग-अलग पदों की प्रस्तुति से आराध्य को रिझाने की कोशिश के साथ संतों व भक्तों को विभोर कर दिया।
फूल बंगला विराजे अवध रसिया...फूलों में सज रहे हैं वृंदावन विहारी...जैसे पदों की प्रस्तुति भक्तों को आनंदित करने वाली रही। महंत वैदेही वल्लभ शरण ने बावन जी की रचित पंक्तियां पिया तुम हो हमारे, तुम्हारे हैं हम, जातै किसी के कुंज को अवजू लखेंगे हम...गुनगुनाया तो मंदिर परिसर में आनंद छा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत अवधेश दास, महंत राजीव लोचन शरण, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, एसपीसिटी मधुबन सिंह, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय, महानगर अध्यक्ष भाजपा अभिषेक मिश्र सहित संत-धर्माचार्य व भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें