फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू

Wed, 18 Jan 2017 11:01 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
एजुकेश्‍ान - फोटो : demo pics
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पीएचडी पाठयक्रमों में सत्र 2016-17 में प्रवेश के संबंध में द्वितीय (अंतिम) चरण की प्रक्रिया आगामी 10 फरवरी 2017 से विश्वविद्यालय परिसर में शुरू होगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सत्र 2016-17 हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न पीएचडी पाठयक्रमों में प्रवेश हेतु गत 27 अगस्त 2016 को संयुक्त पात्रता परीक्षा हुई थी। उक्त परीक्षा में विभिन्न विषयों हेतु सफल घोषित किए गए छात्र तथा पीएचडी प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले जेआरएफ क्वालीफाइड छात्रोें के संदर्भ में प्रवेश की प्रक्रिया हेतु शासनादेश के अनुसार द्वितीय (अंतिम) चरण की प्रक्रिया 10 फरवरी 2017 से प्रारम्भ की जा रही है।

विवि के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विभिन्न वर्गों एवं विषयों हेतु प्रतिभाग के लिए मेरिट के अनुक्रम में आमंत्रित किए जाने वाले छात्र/छात्राओं की सूची तथा प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणाी सहित अन्य विवरण उपरोक्त वेबसाइट पर 31 जनवरी 2017 के पूर्व अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्रों को वेबसाइट पर अपलोड की गई उक्त सूचनाओं के आधार पर उनके विषय हेतु निर्धारित तिथि पर प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय (अंतिम) चरण में उपस्थित होना होगा। छात्र/छात्राओं को वेबसाइट के अतिरिक्त अन्य किसी पृृथक माध्यम से सूचनायें प्रेषित नहीं की जाएगी।

दीक्षांत समारोह 7 फरवरी को, पदक पाने वालों की सूची जारी : डॉ रामलो अवध विवि के 7 फरवरी को होने वाले 21वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाने वाले स्वर्ण पदक की सूची विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

इसे दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाना है। कुलसचिव एसएल पाल ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी संबंधित छात्र/छात्राओं से अपेक्षा की है कि विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जारी की गई स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची का भलीभंति अवलोकन करें। इस संबंध में यदि कोई त्रुटि, विसंगति अथवा किसी प्रकार की आपत्ति हो तो 21 तक प्रमाण सहित अपना प्रत्यावेदन कुलसचिव कार्यालय में उपलब्ध करा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें