फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ रहे लोग

Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Eid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ दिन बाद खुशियों का पर्व ईद मनाने की तैयारी है। शो रूमों से लेकर दुकानों और सड़क के किनारे फुटपाथों पर कपड़ा, जूता-चप्पल, सेवइयों, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ने से बाजार गुलजार हो गये हैं। हाल यह है कि दुकानें रात में 11 बजे के बाद भी खरीददारों के जुटे रहने से खुल रही हैं।
विज्ञापन


बच्चियों से लेकर महिलाओं तक आधी आबादी ईद का पर्व मनाने के लिए बाजीराव मस्तानी और प्लाजो पर खासी रीझी है। इनके दाम 11 सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक पहुंच गये हैं। पुरुषों और बच्चों के बीच जींस पैंट-शर्ट तथा कुर्ता-पायजामा अपनी पकड़ मजबूत बनाये हुए है। दाम चार सौ से शुरू होकर 25 सौ तक हैं।

जूता-चप्पल, चूड़ी-बिंदी सौंदर्य प्रसाधन और आर्टीफिशियल ज्वेलरी पर बुर्का पहने महिलाओं का हुजूम देर रात तक जुट रहा है। सेवई खरीदने को बस्ती तक के लोग पहुंच रहे हैं। ईद पर बेटियों अथवा पत्नियों को उपहार देने के लिए शोरूमों पर स्कूटी की बिक्री बढ़ी है। दुकानों और फुटपाथों पर सजी दुकानों से चौक क्षेत्र देर रात तक गुलजार हो उठा है।
विज्ञापन


दिन में खरीददारों की भीड़ से रोड पर जाम लग रहा है। चौक में गारमेंट्स की दुकानों पर खासी भीड़ दिखी। आमिना खातून बोलीं, बेटियों ने बाजीराव मस्तानी अथवा प्लाजो ही लाने की जिद की है। सदर बाजार के अकरम तो पूरे परिवार के लिए खरीददारी करने पहुंचे थे। बोले, यहां सामान अच्छा रहता है और खरीदने के बाद संतुष्टि मिलती है।

दुकानदार परमजीत कहते हैं ईद के चलते रात 11 बजे के बाद भी दुकान खोलनी पड़ रही है। बस्ती से आकर चौक में सेवई खरीद रहे इब्राहिम का कहना था, यहां का सामान अच्छा रहता है, इसलिए इतनी दूर से खरीददारी करने फैजाबाद आये हैं। दुकानदार रिजवान का कहना था कि इस बार सेवई के दाम पिछले साल की तुलना में गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें