फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियायती दर की दाल खरीदने उमड़े लोग

Tue, 27 Oct 2015 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अरहर की दाल की आसमान छूती कीमतों से त्राहि-त्राहि कर रही जनता को मंगलवार को ज्यादा तो नहीं, लेकिन कुछ राहत जरूर मिल गई। गल्ला व्यापार मंडल फतेहगंज की ओर से शहर के चार क्षेत्रों में दुकानों पर बेची जा रही रियायती दाल को खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


 फतेहगंज में खुली दुकान का उद्घाटन डीएम अनिल ढींगरा ने किया। इन दुकानों से 140 रुपये प्रति किलो की दर से कोई व्यक्ति एक दिन में दो किलो दाल खरीद सकता है।

बता दें जिले में दाल की कीमतें दो सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं। दाल की कीमतों से आमजन परेशान था और थाली से दाल दूर होने लगी।

'अमर उजाला' ने जमाखोरों द्वारा गोदामों में दाल डंप कर मनमाना दाम वसूले जाने की खबर माई सिटी में 26 अक्तूबर को प्रकाशित किया था।

इसी के बाद प्रशासन की नींद टूटी और व्यापारियों के साथ बैठक कर सस्ती दाल उपलब्ध कराने की नीति तैयार की।

गल्ला व्यापार मंडल ने मंगलवार से नगर के नाका क्षेत्र में घोसियाना मोड़ पर सत्यराज, फतेहगंज में डा. भैया की गल्ली में अरुणेश बंसल, रिकाबगंज में रामफेर व साहबगंज में सुंदरलाल घनश्याम दास की दुकानों से रियायती मूल्य पर दाल देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि बाजार मूल्य व रियायती मूल्य में आने वाले अंतर की भरपाई व्यापार मंडल के सदस्य कर रहे हैं।

बताया कि डीएम द्वारा मंगलवार को फतेहगंज में रियायती दर की दुकान का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, पालिका चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, व्यापारी नेता प्रेमनाथ राय, पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें