फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश को गई राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव, आगजनी

Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भदेशर खजुरहट गाँव में विवादित भूमि की पैमाइश के लिए गई राजस्व व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसी दौरान किसी ने छप्पर व पुवाल में आग लगा दी। गुस्साए लोगों ने लेखपाल को बंधक बनाकर पिटाई की। मौके पर पहुंची डायल 100 वाहन पर भी पथराव किया गया जिससे चालाक जख्मी हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ संतोष कुमार ने कोतवाली सहित हैदरगंज थाने की पुलिस बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में तनाव है। गाँव के किनारे गाटा संख्या 549 रकबा 146 एयर सह खातेदार की भूमि है। उक्त भूमि में खजुरहट स्टेट के सुनील प्रताप सिंह ने एग्रीमेंट कराया है।

सुनील प्रताप सिंह ने एसडीएम से शिकायत की थी कि भदेशर निवासी जसकरन यादव, बब्लू यादव, हरिशंकर, कृपा शंकर ने पुवाल रखकर अवैध अतिक्रमण किया है। शिकायत पर राजस्व व पुलिस टीम मौका देखने रविवार शाम लगभग तीन बजे मौके पर पैमाइश के लिए पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने पैमाइश शुरू कर अतिक्रमण हटाने लगी तो इसी दौरान किसी ने वहां रखे पुवाल व जसकरन यादव के छप्पर में आग लगा दी, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को देख कर पुलिस टीम के दरोगा एसएन सिंह व चार सिपाही मौके से भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों ने लेखपाल परशुराम गिरी को बंधक बनाकर पिटाई की। मौके पर पहुंची डायल 100 वाहन पर भी पथराव किया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने से चालक राम बचन यादव व टीम प्रभारी कृपा शंकर मिश्रा जख्मी हो गए। आगजनी में जसकरन का छप्पर व चारपाई बिस्तर अनाज आदि जल गया।

फायर दस्ते की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग बुझाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, कानूनगो दिनेश मिश्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रित कर ली गई है। घटना की तहरीर दी जा रही है। कोतवाल प्रमोद पांडेय ने बताया की 10 दिन पूर्व मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में कोई रिपोर्ट नही दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें