फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों ने 100 रुपये शुल्क जमा कर कराई जांच

Wed, 02 Sep 2015 10:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को जमा करने के बाद ही अल्ट्रासाउंड किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक कोई लिखित आदेश नहीं आ जाता तब तक अल्ट्रासाउंड फ्री नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ही एकमात्र अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था है। महिला अस्पताल में अभी मशीन नहीं लगी है। जबकि मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में जांच सेवा चालू ही नहीं हुई है।

ऐसे में जिला अस्पताल से रोजाना अल्ट्रासाउंड कराने वाले करीब 150 मरीजों के आने का औसत है। सरकार ने अल्ट्रासाउंड जांच मुफ्त करने का ऐलान तो कर दिया।
विज्ञापन


मगर इसका आदेश जिला अस्पतालों को समय रहते भेज नहीं पाई। लिहाजा पहले दिन ही जांच के नाम पर रसीद कटाने से दर्जनों मरीजों ने सरकार को कोसा। पूरे दिन कुल 90 रसीदें कटाई गईं हैं। जबकि दर्जनों लोग वापस चले गए।

गोंडा जिले के बभनान क्षेत्र की ढढैया गांव की रहने वाली पूनम  (28) पत्नी बृजेश के पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई। सर्जन को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

अल्ट्रासाउंड कक्ष में जांच कराने पहुंचे तो बताया गया कि रसीद कटवाकर लाइए। तब होगा अल्ट्रासाउंड। मरता क्या न करता सौ रुपये की रसीद कटवाई और फिर अल्ट्रासाउंड करवाया।

खजुरहट के रहने वाले अशोक कुमार (18) को 15 दिन से पेट में दर्द हो रहा है। बीकापुर में इलाज कराया तो कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई।

कक्ष संख्या 15 में चिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। उन्हें लगा कि आज फ्री में जांच होगी। उनकी माने तो अखबारों में छपा था कि सरकारी अस्पताल में अब मुफ्त में होगी जांच।

लेकिन ऐसा हुआ नहीं, रुपया जमा करने के बाद ही अल्ट्रासाउंड की जांच हुई है। सहनवां  की रहने वाली फिरोज खान (45) अल्ट्रासाउंड केंद्र पर खड़ी थी। उनसे पूछा गया कि फ्री में जांच हो रही है या रसीद कटाई।

उनका सीधा सा जवाब था। कहां फ्री हो रहा, सौ रुपये की रसीद कटाई। लाइन में लगी हूं। घंटों बीत गया अभी उनकी बारी नहीं आई। मिल्कीपुर क्षेत्र की हरिरामपुर की रहने वाली राजेश्वरी (65) को पेट में दर्द हो रहा।

परिवारीजन इलाज के लिए  जिला अस्पताल लेकर आए। वह भी सौ रुपये की रसीद कटवाकर जांच के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंची । उन्होंने बताया कि रुपया दिया तो जांच हो रही है।
 
प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसी तिवारी ने बताया कि शासन से अभी तक अल्ट्रासाउंड फ्री करने का आदेश नहीं आया है। आदेश जिस दिन आ जाएगा, उस दिन से अल्ट्रासाउंड फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें