फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालॉजी ठप, मरीज परेशान

Tue, 14 Jul 2015 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 30 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया। सोमवार रात 11 बजे से ठप हुई आपूर्ति के बाद जनरेटर चला स्थिति सामान्य की गई, मगर मंगलवार सुबह आठ बजे जैसे ही इनडोर व आउटडोर मरीजों की पैथालॉजी जांच की पर्चियां क्षेत्रीय निदान केंद्र पहुंचने लगीं तो पता चला कि यहां तो बिजली ठप है।
विज्ञापन


जनरेटर कनेक्शन न होने से पूरे दिन सैकड़ों मरीजों को सांसत झेलनी पड़ी। उन्हें जांच कराने के लिए बुधवार को आने को कहा गया। इससे गुस्साए मरीजों के तीमारदारों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसी तरह डॉक्टरों व स्टाफ ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से सोमवार रात 11 बजे से ही जिला अस्पताल में जनरेटर से बिजली सप्लाई की जा रही है। लेकिन जनरेटर रूम से क्षेत्रीय निदान केंद्र का कनेक्शन न होने की वजह से ढाई सौ से अधिक मरीजों को बगैर जांच किए लौटाया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि सुबह से आरडीसी में बिजली नहीं आ रही है, इसलिए जांच नहीं हो पा रही है। जब बिजली मिलेगी, तब ही जांच हो पाएगी। ऐसे में सैकड़ों मरीज निजी पैथालॉजी में जांच कराने के लिए चले गए। ट्रांसफार्मर से केबल का फाल्ट ठीक करने के बाद दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

मसौधा ब्लॉक की मुर्चीपुर निवासी संगीता मिश्रा (33) के पेट में दर्द हो रहा था। दवा के बाद भी तकलीफ बढ़ती जा रही थी। चिकित्सकों ने गाल ब्लेडर में पथरी की संभावना जताई और जांच के लिए प्री-सर्जिकल टेस्ट और अल्ट्रासाउंड लिख दिया। जब वह जांच के लिए क्षेत्रीय निदान केंद्र पहुंचीं तो पता चला कि आज जांच नहीं होगी। बिजली नहीं आ रही है। इससे संगीता को मायूस होकर लौटना पड़ा।

हरिंग्टनगंज बाजार की रहने वाली रेखा साहू (25) सुबह सात बजे घर से निकलीं। वह साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टर ने ब्लड, शुगर आदि जांच के लिए पर्ची पर लिखकर पैथालॉजी भेजा। रेखा जांच के लिए पैथालॉजी पहुंचीं तो उन्हें भी कर्मचारियों ने टका सा जवाब दे दिया। कहा कि जांच करानी है तो कल आना। आज बिजली नहीं आ रही है।

पूराकलंदर निवासी संजू (22) पत्नी शिवचरन को पेट में तकलीफ थी। महिला को अस्पताल में दिखाया गया तो चिकित्सक ने प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जब संजू जांच कराने के लिए क्षेत्रीय निदान केंद्र पहुंचीं तो उन्हें भी वहां से लौटा दिया गया।

केबल में फाल्ट होने की वजह से क्षेत्रीय निदान केंद्र तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। बुधवार से मरीजों की जांच की जाएगी। - डॉ. एसी तिवारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें