फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में शामिल होने वाले लोगों के वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए 11 स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, वीआईपी लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए मुख्य समारोह स्थल के निकट बिजली घर व हनुमान गुफा के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। बुधवार को सीओ ट्रैफिक अरविंद चौरसिया ने इन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
दीपोत्सव समारोह में आसपास के जनपदों के लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने 11 स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक अरविंद चौरसिया के अनुसार रामकथा पार्क से रामघाट हाल्ट स्टेशन रोड पर स्थित बिजली घर, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप के पास हाईवे के दोनों किनारे पर तीन जगह, हाईवे पर ही एक रेस्टोरेंट के पास, रामसेवकपुरम, परिक्रमा मार्ग पर महर्षि विद्यापीठ के खाली मैदान समेत 11 स्थानों पर वाहन खड़े हो सकेंगे।
बताया कि वीआईपी व अधिकारियों के वाहन के लिए रामकथा पार्क से रामघाट हाल्ट स्टेशन रोड पर स्थित बिजली घर व हनुमान गुफा के पास पार्किंग आरक्षित की गई है। बताया कि बुधवार को इन सभी पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई आदि इंतजाम को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें